आर्थिक

Boat ने भारत में लांच किया अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर Stone 900, मिलेगा 15 घंटे का प्लेटाइम

नई दिल्ली। Boat ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर Stone 900 लांच किया है। यह एक पार्टी स्पीकर है। यह 80W आउटपुट के साथ आता है और इसमें RGB लाइटिंग भी मिलती है। इसमें डुअल ड्राइवर लगे हुए हैं। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। कीमत की बात करें तो Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर की भारत में कीमत 5,999 रुपए है। आप इस स्पीकर को अधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे Graphite Black और Jungle Terrain कलर्स में पेश किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने लेटेस्ट वायरलैस पार्टी स्पीकर के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें डुअल ड्राइवर लगे हुए हैं। यह 80W पावर वाली साउंड आउटपुट दे सकता है। कंपनी ने स्पीकर को IPX5 रेट किया है। Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है जो इसे वायरलैस पार्टी स्पीकर बनाती है। इसमें AUX का विकल्प भी दिया गया है। साथ ही USB के लिए भी पोर्ट मिल जाता है। यह बिल्ट-इन माइक्रोफोन से लैस होकर आता है। इसकी मदद से हैंड्स फ्री वॉयस कॉल, वायस असिस्टेंट, और TWS मोड सपोर्ट भी मिल जाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button