boltt ACE 5G और EVO की भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी boltt ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन boltt ACE 5G और boltt EVO लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में बड़ी 6.79 इंच की HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है। ACE 5G में 5G कनेक्टिविटी मिलती है, जबकि EVO 4G स्मार्टफोन है।
boltt ACE 5G और EVO की कीमत
boltt ACE 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपए है। इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपए, जबकि 8GB+128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं, boltt EVO के 4GB+64GB मॉडल की कीमत 9,999 रुपए और 6GB+128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डिस्प्ले और बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर और कैमरा
boltt ACE 5G में UniSoC T8200 चिपसेट दिया गया है, जबकि boltt EVO में UniSoC T7250 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो ACE 5G के पीछे 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें F1.8 अपर्चर है। EVO 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में F2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ACE 5G का डिजाइन
boltt ACE 5G की चौड़ाई 77.71 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और ऊंचाई 170 मिमी है। फोन का वजन 233 ग्राम है। कुल मिलाकर, कंपनी ने ACE 5G और EVO को बड़ी डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में पेश किया है