देश विदेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, 9 लोगों की मौत, 33 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक विस्फोट में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सात लोगों की मौत और 23 लोगों के घायल होने की बात कही गयी थी। लक्की मरवत जिला पुलिस अधिकारी के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने मृत पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के रूप में की।

अलग से जारी बयान में लक्की मरवत के उप महानिरीक्षक पुलिस सज्जाद खान ने भी पुष्टि की कि दोनों मृतक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी थे। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में भी यही जानकारी दी गई। बाद में लक्की मरवत के उपायुक्त हमीदुल्लाह खान ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आतंकवादियों ने एक रिक्शा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button