चंडीगढ़ के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, लघु उद्योग भारती का दावा

चंडीगढ़
लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने प्रशासन द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक सुधारों और नीतिगत संशोधनों का स्वागत करते हुए कहा है कि ये कदम शहर के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। संगठन का मानना है कि उद्योग-अनुकूल नीतियां न केवल निवेश को बढ़ावा देंगी, बल्कि उद्यमियों के लिए कार्य करना भी अधिक सुगम बनाएंगी। लघु उद्योग भारती ने चंडीगढ़ प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रस्तावित संशोधनों को शीघ्रातिशीघ्र व्यावहारिक रूप प्रदान करते हुए आवश्यक अधिसूचनाएं जारी की जाएं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संगठन के अनुसार इन सुधारों का समयबद्ध क्रियान्वयन उद्योग जगत में विश्वास को मजबूत करेगा तथा चंडीगढ़ की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन भविष्य में भी सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे निर्णय लेता रहेगा, जो व्यावहारिक, उद्योग-अनुकूल तथा शहर के समग्र विकास के लिए लाभकारी सिद्ध हों।
इस अवसर पर वास्तुकार आदेश जोशी एवं लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा कि उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिए गए निर्णय चंडीगढ़ को एक अधिक प्रतिस्पर्धी और निवेश-अनुकूल शहर बनाने में सहायक होंगे।