देश विदेश

डोडा में फिर बादल फटने से तबाही, अचानक आई बाढ़ से घर-गाडिय़ां मलबे में दफन, सडक़ें बंद

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिला के थाथरी इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और मिट्टी खिसकने से कई घरों और गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे थाथरी कस्बे में बादल फटा, जिससे अचानक बाढ़ आ गई और इलाके में भारी तबाही हुई। उन्होंने कहा कि खबरों के मुताबिक, थाथरी बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है और कई घर बड़े पत्थरों, मिट्टी और मलबे के नीचे दब गए हैं। कई गाडिय़ों के भी क्षतिग्रस्त होने या बह जाने की खबर है। सूत्रों ने कहा कि नुकसान का सही अंदा•ाा लगाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने या मरने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि कई घरों में मिट्टी, पानी और मलबा घुस गया, जिससे लोगों को मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही कई परिवारों को सडक़ों पर रहने को मजबूर होना पड़ा। भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाडिय़ों की आवाजाही बाधित हो गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button