मैक्रों के दौरे के बीच दहला सीरिया, फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल के पास धमाके

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट उस वक्त हुए जब राष्ट्रपति मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, उसी दौरान उनके ठहरने वाले ‘फोर सीजन्स होटल’ के पास कई विस्फोटक फट गए। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे। राजधानी के मध्य इलाके में दो जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाहन में आग लगी हुई नजर आ रही है, जबकि सडक़ पर खून के धब्बे भी साफ दिख रहे हैं। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मैक्रों जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसके आसपास कई विस्फोटक उपकरण फटे। धमाकों के बाद आसपास की सडक़ों को सील कर दिया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714