आर्थिक

Creta से थोड़ी छोटी और Venue से बड़ी, फेस्टिवल सीजन में आग लगाने आई नई SUV

Hyundai Bayon Suv मुंबई। फेस्टिवल सीजन चल रहा है। घर में नए मेंबर के आने की संभावना है। अकसर लोग नवरात्र और दीपावली पर कुछ नई चीज लाते हैं। गाड़ी के शौकीन सालभर दीपावली का इंतजार करते हैं, ताकि नई गाड़ी घर में लाई जा सके। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एक तो कंपनियां नई गाडिय़ां लांच करती हैं और ऊपर से ऑफर भी बेहतरीन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही वक्त है। हुंडई फेस्टिवल सीजन में एक ऐसी SUV ला रहा है, जो कंपनी की फेमस एसयूवी क्रेटा से थोड़ी छोटी होगी और वेन्यू से बड़ी। यानी नई SUV Creta और Venue के बीच की होगी। हम बात कर रहे हैं Hyundai Bayon की जो 26 अक्तूबर से बिक्री के लिए लांच हो जाएगी।

Hyundai Bayon में डिजाइन से लेकर 12.3 इंच की दो स्क्रीन और जेनेरेटिव एआई वॉसय असिस्टेंट दिया है, जो कि एसयूवी सेगमेंट सबसे दमदार है। बयोन एक साथ कई दिग्गज गाडिय़ों को टक्कर देगी। Hyundai Bayon की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से मात्र 11,000 रुपए में इसे बुक कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कीमत के बार में कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 8.5 लाख से 15 लाख रुपए के बीच लांच कर सकती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन थीम

नई Bayon साइज में क्रेटा से छोटी और वेन्यू से बड़ी होगी, जिसका सीधा मुकाबला मारुती विक्टोरिस जैसी एसयूवी से होगा। इसमें कंपनी की लेटेस्ट आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन थीम देखने को मिलती है। इसका लुक काफी हद तक बड़ी हुंडई टस्कन जैसा नजर आता है। बाहर निकले हुए व्हील आर्च, शार्प बॉडी लाइन्स और चारों पहियों के आसपास मोटी क्लैडिंग दी गई दी गई है। कंपनी ने दरवाजों पर रेगुलर पुल-टाइप हैंडल दिए हैं, जबकि विंडो के आसपास पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है।

कैसा होगा इंजन

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कंपनी का कहना है कि Bayon में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. यह वही इंजन है जो केटा में भी मिलता है। ये इंजन 115एचपी की पावर और 144एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके सीएनजी वर्जन को पेश किए जाने की जानकारी नहीं दी है। नई बयोन में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलेगी। इसका सबसे खास फीचर जेनेरेटिव एआई बेस्ड वॉयस असिस्टेंट है। इस सिस्टम से ड्राइवर गाड़ी से रेगुलर बातचीत की तरह बात कर सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम बातचीत के अंदाज में पूछे गए सवालों को समझकर उनसे जुड़ी जानकारी दे सकेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button