चंडीगढ़

चंडीगढ़ की सीमाओं पर भारी तादाद में सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान मजदूर कोर्डिनेशन सेंटर की ओर से दिल्ली कूच को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। चंडीगढ़ के साथ सटते पंजाब व हरियाणा के बार्डरों पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। बताया जा रहा है कि एक हजार से भी ज्यादा चंडीगढ़ पुलिस के जवान इन सीमाओं से किसान यूनियनों के कार्यकर्ताओं को दाखिल होने से रोकेंगे।

 

हरियाणा और पंजाब के चंडीगढ़ के साथ लगते बार्डर पर केंद्रीय पुलिस बल और यूटी पुलिस के 1033 जवान तैनात किये गये हैं। चंडीगढ़ के साथ सटते भी 23 गांव हैं जहां किसानों की अच्छी खासी तादाद है। चंडीगढ़ में धारा 144 भी लगा दी गई है। पांच लोगों के एकत्रित होने पर डीसी विनय प्रताप सिंह ने रोक लगा दी है। पैदल या ट्रैक्टर ट्राली के साथ भी कोई नहीं चल सकता। ट्रैक्टर और ट्रालियों के चंडीगढ़ के बाहर जाने पर पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें ...  देश के लोकतंत्र को बचाना जरूरी: सांसद मनीष तिवारी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button