राज्य

Delhi Weather: राजधानी में आज बारिश के आसार , सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Delhi Weather: मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया।  शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि, धूप ने राहत दिलाई।

तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान

दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इनमें लोदी रोड में 4.8, रिज में 4.6 और मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 और आयानगर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ।

जताई बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होनी होगी।

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 23.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.1 डिग्री सेल्सियस
29 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:58 मिनट
30 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:11 मिनट

Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button