आज की ख़बरहरियाणा

डॉ. नीरा राघव बनीं इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की निदेशक

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार रसायन विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नीरा राघव को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
निदेशक पद का दायित्व सौंपे जाने पर डॉ. नीरा राघव ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। डॉ. राघव ने कहा कि वे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्य करेंगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button