आज की ख़बरहरियाणा

केयू में एमएससी फोरेंसिक साइंस, गणित व जूलोजी प्रवेश परीक्षा में 460 अभ्यर्थी हुए शामिल

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 1 जुलाई 2026 को आयोजित एमएससी फॉरेंसिक साइंस, गणित व एमएससी जूलॉजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 561 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था, जिनमें से 460 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस की परीक्षा के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन केन्द्र 116 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। इनमें से 91 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एम.एससी. गणित की प्रवेश परीक्षा केन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में आयोजित की गई। इस परीक्षा में 189 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 156 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं एम.एससी. जूलॉजी की परीक्षा डिस्टेंस एवं ऑनलाइन एजुकेशन में बनाए गए केन्द्र में आयोजित हुई। इस विषय में 256 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था। इनमें से 213 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 43 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button