शिक्षा व्यवस्था अब बेईमान वसूली का तंत्र, राहुल का आरोप, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जवाबदेही… पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को बेईमान वसूली का तंत्र बताया और आरोप लगाया पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कमी ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं और अब शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए क्रांति का समय है। राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत छात्रों से अपने दूसरे संवाद से पहले यह बात कही। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चुप्पी साध ली है। दोनों ने जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमानी- ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। सच यही है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है। जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वह आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफिया को जन्म दिया, जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यहां दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों को ठेके और तरक्की मिलती है, लेकिन सजा मिलती है उन छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है। मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। लेकिन उन्होंने चुप्पी चुनी है। जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। और मीडिया में, बस एक लंबा सन्नाटा है। अब बहुत हुआ। अब शिक्षा में क्रांति का वक्त है। राहुल गांधी ने छात्रों से अपील की है कि वे 17 जुलाई को देहरादून में उनसे जुड़ें और ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को और मजबूत बनाएं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714