देश विदेश

सऊदी अरब ने ईरानी प्लेन पर दागी मिसाइलें, यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हो रहा था विमान

ईरान की जंग अब पूरी तरह वापस आ चुकी है। इस लड़ाई का असर अब यमन में देखने को मिल रहा है। सऊदी अरब ने सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हो रहे एक जहाज पर हमला किया है। यह विमान ईरान के महान एयरवेज का है। यात्रियों से भरे इस विमान पर सऊदी अरब ने तब हमला किया जब ये विमान एयरपोर्ट पहुंचने वाला ही था। यमन के हूती आतंकवादी समूह ने सोमवार को सऊदी अरब पर आरोप लगाया कि उसने ईरान के एक विमान को सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने के लिए हवाई हमले किए। सऊदी अरब ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। हूती-समर्थित अल-मसीराह टेलीविजन चैनल ने कहा कि हमलों में एयरपोर्ट के लैंडिंग और टेकऑफ रनवे को निशाना बनाया गया। हूती-नियंत्रित राजधानी के निवासियों ने धमाकों की आवाज़ सुनने और ऊपर जेट विमानों को चक्कर लगाते हुए देखा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button