चंडीगढ़

कर्मचारी अपने हकों के लिये ही तो लड़ रहे हैं :प्रेम गर्ग

 

 पीजीआई व चंडीगढ़ प्रशासन को कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय, उनके  मसलों को हल करने के प्रयास करने चाहिए।आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता प्रेम गर्ग ने पीजीआई के डायरेक्टर विवेक लाल को कांट्रेक्ट कर्मचारियों  की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से हल करने की सिफारिश की है। प्रेम गर्ग ने कहा की गांधीगिरी से ही दुनिया के सभी मसले हल हो सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को प्रदर्शन न करने देना, उनकी आवाज दबाना या उन पर पुलिस प्रशासन की जोर आजमाइश प्रशासन की नाकामी दर्शाता है।

 

गौरतलब है कि कल पीजीआई के पदाधिकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और हंगामा की स्थिति को देखते हुए बाद में छोड़ दिया गया था। पीजीआई के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी पिछले कई महीनो से अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। प्रेम गर्ग ने कहा, कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों की यथोचित मांगों का समर्थन करती है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिया गन्ना किसानों को दिवाली तोहफा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button