अपराधहरियाणा

फेसबुक दोस्त बन एयरपोर्ट पर फंसने का बहाना बनाकर करते थे ठगी,विदेशी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

चंडीगढ़, 26 दिसंबर- साइबर ठगो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा नियमित रूप से सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उनकी धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने पलवल व गुरूग्राम जिला में दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपियों को गिरफतार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

 

पलवल जिला में साइबर फ्राड के मामले में दो विदेशी चढ़े पुलिस के हत्थे

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पलवल जिला में दो विदेशी आरोपियों को गिरफतार किया है। इन आरोपियों में केन्या देश की एक महिला तथा नाइजीरिया से एक पुरूष शामिल है। इन आरोपियों द्वारा इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से प्राप्त लिंकेज के आधार पर पूरे भारत वर्ष में लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध में की गई कुल 148 शिकायतों का खुलासा हुआ है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस पलवल में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें ...  वन विभाग का क्षेत्रीय मैनेजर 30,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

क्या था मामला

गांव ककराली के रहने वाले अजीत कुंडु ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि मई माह में नौकरी को लेकर उसका एक फेसबुक दोस्त उसके पास आ रहा था। कुछ देर बाद उसका फोन आया कि उसे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है, उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। इसके बाद उसने उक्त दोस्त के खाते में 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि रूपये डालने के बाद से ही वह न तो फोन उठा रहा है और न ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने अपनी शिकायत पुलिस में दी। पीड़ित के साथ हुई इस धोखाधड़ी के संबंध में थाना साइबर क्राइम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाइजीरियन आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल सहित चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा में बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि का कहर,कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने मनोहर सरकार पर कसा तंज

इस मामले में केन्या देश की एक अन्य महिला आरोपी की संलिप्तता पाई गई जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसमें महिला आरोपी को एक दिन तथा पुरुष आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान महिला आरोपी से ठगे गए 10000 रूपये तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। महिला आरोपी को अदालत में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button