राज्य

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा राहुल गांधी पप्पू बिल्कुल नहीं चतुर नेता हैं

बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा में दिखे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं, वह एक स्मार्ट नेता हैं। उनको लेकर जो धारणा बन गई है, वह कतई गलत है।

एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा, मैंने राहुल गांधी के साथ पूरा एक दशक बातचीत में निकाला है। वह पप्पू बिल्कुल नहीं हैं। वे नौजवान, स्मार्ट और जिज्ञासू हैं। उन्होंने कहा, आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होनी चाहिएं और उनका मूल्यांकन करने की अच्छी समय होनी चाहिए और राहुल गांधी ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

राजनीति में नहीं आएंगे राजन
रघुराम राजन ने उनके राजनीति में आने के कयासों को भी दरकिनार किया। उन्होंने कहा, वह किसी भी राजनीतिक दल के साथ जुड़ने नहीं जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में इसलिए शामिल हुआ, क्योंकि मुझे उस यात्रा के सिद्धांतों पर विश्वास था। इसलिए मैं उनके साथ खड़ा हुआ। उन्होंने कहा, मैं किसी भी राजनीतिक दल में नहीं आने वाला हूं।

मनमोहन सरकार में भी किया था विरोध
रघुराम राजन बीते कई दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं और सरकार की आर्थिक नीतियों पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मनमोहन सरकार के समय में भी वह कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खड़े हुए थे।

बता दें, राजन ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कहा था कि साल 2023 भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ ही साथ बाकी दुनिया के लिए भी कठिन होगा। उन्होंने कहा था कि सरकार देश के विकास के लिए आर्थिक सुधारों को लागू करने में विफल रही। नीतियां निम्न मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए, क्योंकि कोरोना के समय सबसे ज्यादा पीड़ित यही वर्ग था।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button