चंडीगढ़

पंजाब में बढ़ रहे नशे पर राज्यपाल पुरोहित जताई चिंता, बोल गांव-गांव बिक रहा नशा

पंजाब में बढ़ रहे नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने एक बार फिर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पंजाब में नशा बहुत बढ गया है। अब गांव गांव में नशा बिक रहा है। तीन साल में नशा बहुत तेजी से बढ़ा है। नशा बढ़ने की बात को वह खुद आब्जर्व कर रहे हैं। वह चंडीगढ़ में एक समागम को संबोधित कर रहे थे । उस दौरान उन्होंने मंच से यह बात कहीं। इस मौके पंजाब व चंडीगढु के कई नेता मौजूद थे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बुराई को खत्म करने के लिए अब हर नागरिक को आगे आना होगा। सरकार को भी इसमें अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी इस चीज से पीछा छुड़ाया जा सकता है।
https://youtu.be/831Tf2pJaF8?si=8pGJgsgi1qSmHzhK
ईजी मनी के चक्कर में सफेदपोश भी रहे शामिल
गवर्नर ने बताया कि नशा बढ़ने से हर वर्ग के लोग वर्ग चिंता में है। शिक्षक प्रिंसिपल भी उनके समक्ष में यह मामला उठा चुके हैं। उन्होंने कहा ईजी मनी के चक्कर में कई बार सफेदपोश लोग भी इसमें शामिल हो जाते है। ऐसे में सरकार को भी कहता हूं कि ऐसे लोगों की पहचान कर कठोर सजा दी जाए। ताकि दोबारा इस बुराई काे खत्म किया जा सकें।
पहले भी नशे का मुद्दा उठा चुके हैं
गवर्नर ने पंजाब में नशे का मुद्दा किसी सार्वजनिक मंच से आज पहली बार नहीं उठाया है। इससे पहले जब वह सीमावर्ती गांवों में गए थे। साथ ही लोगों से मुलाकात की थी। उस समय भी उन्होंने इस चीज को गंभीरता से उठाया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने ग्रामीण चौकस कमेटियां गठित की थी। साथ ही नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठाए थे।

यह भी पढ़ें ...  पराली जलाने की समस्या गंभीर, राजनीति न करें केजरीवाल - गृहमंत्री अनिल विज
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button