राज्यहरियाणा

Haryana Corona: प्रदेश में 19 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण, सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 के पार

हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। अब तीन जिले नूंह, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं जहां कोरोना का मरीज सक्रिय नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 6.29 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि, रिकवरी दर 98.82 और मृत्यु दर 1.01 फीसदी पर स्थिर है।

रविवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 428 नए मरीज मिले। इन नए मरीजों को मिलाकर अब प्रदेशभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है। ये संख्या तो तब है, जब रविवार को 415 मरीज ठीक भी हुए। सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, कैथल और नूंह में कोई नया केस नहीं मिला है।

प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमित

जिला             मरीज
गुरुग्राम 217
पंचकूला 60
फरीदाबाद 41
जींद 27
हिसार 17
अंबाला 15
करनाल 13
कुरुक्षेत्र 06
सोनीपत 05
झज्जर 03
चरखी दादरी 03
पलवल 02
यमुनानगर 02
पानीपत 01
यह भी पढ़ें ...  फिर सूटकेस में मिला शव, गर्दन भी शव से अलग ; दिल्ली-एनसीआर में क्या हो रहा है? देखें वीडियो

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button