चंडीगढ़राजनीति

भाजपा नेता संजय टंडन से मिले हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त कन्वीनर, 25 सदस्यीय मंडल को `अभेद योजना’ बताकर किया मार्गदर्शन

चंडीगढ़। Abheda Yojana: 

 

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन से आज हिमाचल प्रदेश प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा समेत 25 सदस्यीय मंडल ने मुलाकात की। प्रकोष्ठ कन्वीनर शिवेंद्र मंडोतरा ने भाजपा नेता संजय टंडन से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में चर्चा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

भाजपा नेता संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश की अपनी टीम के उक्त कार्यकर्ताओं/नेताओं को चुनाव संबंधी रणनीति से अवगत कराया। साथ ही उन्हें उस `अभेद कार्य योजना’ की जानकारी दी, जिसके माध्यम से न केवल हिमाचल बल्कि चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल वासियों को भी साथ जोड़ा जाना है। उन्होंने बैठक में ट्राईसिटी के उन हिमाचल वासियों को भी साथ लेकर चलने के निर्देश दिए, जो हिमाचल प्रदेश के वोटर होने के साथ भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें ...  BJP की राह पर चल रही कांग्रेस भाजपा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button