नई दिल्ली। JBL ने भारत में अपनी नई बार MK2 साउंडबार सीरीज लांच की है। इस सीरीज में JBL Bar 1300MK2, 1000MK2, 800MK2 और 500MK2 शामिल हैं। कीमत की बात करें तो JBL Bar 1300MK2 की कीमत 1,74,999 रुपए है। Bar 1000MK2 की कीमत 1,49,999 रुपए, Bar 800MK2 की कीमत 1,24,999 रुपए और Bar 500MK2 की कीमत 64,999 रुपए है। ये साउंडबार बिक्री के लिए JBL की आधिकारिक वेबसाइट, चुनिंदा रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
फीचर्स की बात करें तो JBL Bar 1300MK2 11.1.4 चैनल सेटअप और ड्यूल 8 इंच सबवूफर के साथ 2,470W तक आउटपुट मिलता है। वहीं JBL Bar 1300MK2 में 960 वॉट आउटपुट और 10 इंच के सबवूफर के साथ 7.1.4 चैनल सिस्टम मिलता है। JBL Bar 800MK2 7.1 चैनल कॉन्फिगरेशन और 10 इंच सबवूफर के साथ 780W आउटपुट मिलता है। वहीं Bar 500MK2 5.1 चैनल सेटअप में 750W आउटपुट प्रदान करता है। JBL साउंडबार मॉडल डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस फॉर्मेट और स्पैटियल ऑडियो के लिए JBL की मल्टीबीम 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इन साउंडबार में EQ ट्यूनिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए JBL One ऐप का सपोर्ट दिया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
JBL Bar 1300MK2, 1000MK2 और 800MK2 में डिटैचेबल वायरलेस सराउंड स्पीकर हैं, वहीं 500MK2 में फिक्स्ड स्पीकर सेटअप है। 1300MK2 और 1000MK2 में ट्रू डॉल्बी एटमॉस आउटपुट के लिए अप-फायरिंग ड्राइवर्स मिलते हैं, जबकि 800MK2 डॉल्बी एटमॉस का DTS वर्चुअल:X के साथ कनेक्ट करता है। पूरी रेंज में JBL ने स्मार्ट डिटेल्स शामिल किए हैं जो ऑडियो को बेहतर बनाते हैं और क्लियर वॉयस के लिए प्योर वॉइस 2.0 दिया है। जबकि AI साउंड बूस्ट सिर्फ 1300MK2 में ही उपलब्ध है। ये AirPlay, Google Cast, Spotify Connect, Tidal Connect और Roon Ready जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ भी काम करते हैं। कंपेटिबल डिवाइसेज के जरिए वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है।