राज्य में चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 256वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 592 ठिकानों पर छापेमारी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है। इस अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 256वें दिन पुलिस टीमों ने 275 व्यक्तियों को 16 हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 75,810 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
इसके अलावा 195 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां के विरुद्ध’ को 581वें दिन भी जारी रखा। इसके तहत आज 146 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 11.7 किलोग्राम हेरोइन, 672 ग्राम अफीम, 80 किलोग्राम भुक्की, 1,699 नशीली गोलियां और 15,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके साथ ही, केवल 581 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 81,602 तक पहुंच गई है।
नशा छुड़ाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।