आज की ख़बर

भाजपा सरकार की नीतियों में केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों का ही भला, आमजन का नहीं – डॉ अजय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि देश व प्रदेश में जिस प्रकार राजनीतिक परिस्थितियां बन रही है, उनमें ये कहना जरूरी है कि युवा इसमें अपनी अहम भूमिका निभा सकता है और पिछले दिनों जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन इसका ज्वलंत उदाहरण है। डॉ चौटाला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियां केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हितों को लेकर बनाई जा रही है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर व अन्य शोषित वर्गों को पूरी तरह से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी खराब व्यवस्था को जड़ मूल से उखाड़ने की आवश्यकता है और इसी क्रम में जेजेपी ने जन जागरण अभियान की शुरूआत की  है। वे गांव चौटाला में जेजेपी के जन जागरण अभियान ‘चौटाला से चंडीगढ़‘ के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 हलकों से गुजरने वाले जेजेपी के जनजागरण अभियान के तहत जनसभाएं की जाएगी और भाजपा सरकार की बेकायदगियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। साथ ही जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों को भी आमजन के समक्ष रखकर उन्हें पार्टी संगठन से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने देश के कमेरे वर्ग के हितों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कर उन पर कानूनी रूपी से अमलीजामा पहनाया, ठीक उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए जो भी वायदे जनता से करेंगे, उन्हें कानून बनाकर लागू करेंगे। उन्होंने इस दौरान जनता के समक्ष कहा कि दुष्यंत चौटाला के बतौर उपमुख्यमंत्री रहते हुए केवल दस विधायकों के साथ सत्ता में छोटी भागीदारी रखते हुए भी अपने 80 प्रतिशत वायदे पूरे किए। डॉ चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए हरियाणा के उद्योगों में 75 फीसदी आरक्षण लागू करने का जो क्रांतिकारी प्रयास किया, वह पूरे देश में नजीर रहा। पंचायती राज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की, किसानों के लिए भी आर्थिक आजादी दिलाने का काम किया और महज 72 घंटों में उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में डलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और जब जनता उन्हें मौका देगी वे अपने वायदे कानूनी रूप से पूरा करेंगे।

इस अवसर पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने संघर्ष के बूते पर जिस प्रकार जनजागरण अभियान की शुरूआत की है, निश्चित तौर पर यह हरियाणा में बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव लाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी का एक-एक युवा डॉ. अजय सिंह चौटाला के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति आज के परिवेश में तोप-तलवारों से नहीं चलती बल्कि जनता के आशीर्वाद से चलती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button