कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, नाथू ला दर्रे से चीन पहुंचा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए निकले तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को नाथू ला दर्रे पर स्थित भारत-चीन सीमा से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया। इस तरह पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा का शुभारंभ हुआ।
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने पर्यटन मंत्री शेरिंग थेनडुप भूटिया और सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एसटीडीसी) के अधिकारियों की उपस्थिति में जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में चार संपर्क अधिकारियों और एक चिकित्सा अधिकारी सहित 44 तीर्थयात्री शामिल हैं। इनमें से 32 पुरुष और 12 महिलाएं हैं, जो बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714