हरियाणा

रोटरेक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल के नए अध्यक्ष बने मनन गोयल

रोटरेक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल की इंस्टालेशन सेरेमनी का किया गया आयोजन। सेक्टर 26 के पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन। पूर्व अध्यक्ष मनन कथुरिया द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष मनन गोयल को सौंपा कार्यभार। वहीं नंदिनी सोनी को सचिव, स्मृति जिंदल को उपाध्यक्ष, पुष्कर को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे DRR चिन्मय अब्बी।

 

 

 

साथ ही गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह, रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष पंकज कपूर और सचिव सुनील दीवान ने बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

 

 

 

 

रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष पंकज कपूर ने एक नए क्लब की घोषणा की जिसका नाम रखा गया है “रोट्रेक्ट क्लब ऑफ MRAK पंचकूला मिडटाउन” जोकि सुनने और बोलने में अक्षम बच्चो के लिये इस नए क्लब की घोषणा की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने रोटरेक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल की नवनियुक्त टीम को दी शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें ...  रेवाड़ी में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर कुल्हाड़ी, रॉड और लाठी-डंडों से किया हमला,CCTV में कैद

 

 

 

 

 

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मनन गोयल ने रोटरी क्लब पंचकूला मिड्टाउन के नेतृत्व में पौधारोपण, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और प्लास्टिक फ्री पंचकूला बनाने को लेकर अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button