मध्य प्रदेश

MP के आगर मालवा जिले में ब्राह्मण समाज ने किया एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

MP के आगर मालवा जिले में ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से ब्राह्मण समाज सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ ने रविवार को स्थानीय कम्पनी गार्डन स्थित कम्युनिटी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की प्रतिभाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जलवे दिखाए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी की पूजा कर की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत फैंसीड्रेस, चेयररेस, नीबूरेस, डांस, मेंहदी व संस्कृत श्लोक एवं मंत्र उच्चारण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मातृशक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता शर्मा, पूनम शर्मा, शिप्रा शुक्ला, वंदना शर्मा, आरती शर्मा, ज्योति शर्मा, सपना शर्मा, दीपिका शर्मा, श्वेता शर्मा, शिवालिका शर्मा, चाँदनी शर्मा, नेहा तिवारी, विनीता शर्मा, स्मिता चतुर्वेदी, सावित्री शर्मा, कल्पना शर्मा, सुनीता दुबे, गायत्री शर्मा सहित समाज जन मौजूद रहे।

न्यास के महेश शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम इस दिन शाम को अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष चिन्तामण राठौर, समाज के वरिष्ठ सहयोगी दुर्गाप्रसाद पालीवाल और अर्चना जोशी की मौजूदगी में किया जाएगा।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button