कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एंटी-रैगिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. जीपी दुबे ने कहा रैगिंग विद्यार्थियों के आत्मसम्मान और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली गंभीर सामाजिक बुराई है। उन्होंने विद्यार्थियों से रैगिंग के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ अपनाने तथा एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता का भाव रखते हुए रैगिंग मुक्त परिसर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने रचनात्मक पोस्टरों एवं प्रभावशाली नारों के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध मजबूत संदेश प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, वर्णिका ने द्वितीय तथा प्रवेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अन्नू ने प्रथम तथा याकृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. परवीन कुमार जांगड़ा, डॉ. संगीता एवं डॉ. राजकमल शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों, इसके प्रति उनकी जिम्मेदारियों तथा विश्वविद्यालय में स्वस्थ एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया। जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए एंटी-रैगिंग विषय पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई,।
कार्यक्रम में प्रो. परवीन कुमार जांगड़ा, डॉ. रितु, डॉ. सोहन लाल सहित रसायन विज्ञान विभाग के अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें