#Viralराष्ट्रीय

Pan Card को Aadhar से नहीं किया लिंक, जानिए क्या होगा

देश में सभी के पास Pan Card और Aadhar नंबर होना अनिवार्य है। अगर आपके पास अभी तक इन दोनों में से कोई भी Pan Card और Aadhar नंबर नहीं है तो आपको जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। ये दोनों Card हमारे आई-डी प्रूफ के तौर पर काम करते हैं।

आपको बता दें कि जिन लोगों ने अभी तक Pan Card को Aadhar से लिंक नहीं किया है वो आज से Pan Card का इस्तेमाल दस्तावेज के तौर पर नहीं कर पाएंगे। उनका Pan Card आज से निष्क्रिय हो गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी जानकारी दी थी कि जिन लोगों का Pan Card आधार से लिंक नहीं होगा, उनका Pan Card 1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा। अगर वो जुलाई में Pan Card को लिंक करवाते हैं तो उनको 1,000 रुपये का चालान देना होगा।

Pan Card लिंक नहीं होने पर क्या होगा
आयकर विभाग ने कहा है कि ध्यान रखें कि अगर 30 जून 2023 तक Pan Card को आधार से लिंक नहीं किया गया तो Pan Card निष्क्रिय हो जाएगा. एक बार जब Pan Card निष्क्रिय हो जाता है तो आयकर रिफंड नहीं होता है. आय और व्यय पर हाई TDS और TCS लागू हो जाता है. यूजर बैंक एफडी, म्यूचुअल फंड स्कीम आदि में निवेश नहीं कर पाएंगे और संपत्ति खरीद-फरोख्त के साथ ही बैंक से लेनदेन और खाता खोलने में परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें ...  तापसी पन्नू और गुलशन देवैया ने फ्रेंड्स के लिए ब्लर स्क्रीनिंग होस्ट की। तस्वीरें देखें

 

 

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button