चंडीगढ़ को मॉडल ग्रीन सिटी बनाने की तैयारी, मेयर सौरभ जोशी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात
चंडीगढ़ को मॉडल ग्रीन सिटी बनाने की तैयारी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में बड़ी मजबूती मिली है। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav से मुलाकात कर शहर से जुड़े पर्यावरणीय और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान मेयर ने पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रदूषण नियंत्रण, पारिस्थितिकी संरक्षण, शहर के सौंदर्यीकरण, सतत शहरी नियोजन और भविष्य की पर्यावरण आधारित परियोजनाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मेयर ने “विकसित भारत 2047 – विकसित चंडीगढ़ 2047” के विजन के तहत चंडीगढ़ को मॉडल ग्रीन सिटी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शहर में स्वच्छता, हरियाली बढ़ाने, वैज्ञानिक वेस्ट डिस्पोजल और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए चल रही और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मेयर की बातों को गंभीरता से सुना और चंडीगढ़ की पर्यावरणीय पहलों व विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि “सिटी ब्यूटीफुल” के रूप में विश्वभर में पहचान रखने वाले चंडीगढ़ को पर्यावरणीय सुशासन और सतत विकास में नई मिसाल कायम करनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शहर को और स्वच्छ, हरित, स्मार्ट और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने पर फोकस रहेगा, ताकि भविष्य की पीढ़ियों को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मेयर ने कहा, “Environment First, Chandigarh First केवल नारा नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। चंडीगढ़ भारत का बेंचमार्क ग्रीन सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।”