राष्ट्रीय

प्रियंका बोलीं : शहीद प्रधानमंत्री का बेटा नहीं कर सकता देश का अपमान, इस मिट्टी में है हमारे पिता का खून

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ रविवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को जोड़ने के लिए हज़ारों किलोमीटर चलने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की एकता के लिए हजारों किलोमीटर की पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस अहंकारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए। कहा कि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और इसके लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। प्रियंका गांधी ने आरोप लागते हुए कहा कि राहुल गांधी को उद्योगपति गौतम अदाणी के मामले में पीएम से सवाल पूछने के लिए अयोग्य किया गया है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “मेरे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा है। हम देश के लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के महान नेताओं ने इस देश में लोकतंत्र की नींव रखी। यह उस प्रधानमंत्री का अपमान है, जिसने इस देश के लिए अपनी जान दी। आप एक शहीद के बेटे राहुल गांधी को देशद्रोही और मीर जाफर करते हैं। आप संसद में उनकी मां का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री संसद में पूछते हैं कि क्यों उनका परिवार नेहरू सरनेम नहीं रखता। आप पूरे परिवार और कश्मीरी पंडितों की परंपराओं का अपमान करते हैं।”

 

यह भी पढ़ें ...  एसडीएम साहब ने फरियादी को बना दिया मुर्गा, वीडियो वायरल होने बाद हुए सस्पेंड

प्रियंका ने कहा, “इसके बाद भी आपके खिलाफ कोई केस नहीं है। आपके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होता। दो साल जेल की सजा नहीं मिलती। कोई आपको अयोग्य नहीं ठहराता है। क्यों? वे आज तक हमारे परिवार का अपमान करते रहे हैं और हम चुप रहे, लेकिन अब और नहीं। आप एक व्यक्ति का कितना अपमान कर सकते हैं। क्या भगवान राम, जिन्हें वनवास भेजा गया था, एक “परिवारवादी” थे।”

 

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button