चंडीगढ़

पंजाब राजभवन ने मनाया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का राज्य स्थापना दिवस

चंडीगढ़, 31 अक्टूबरः ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की थीम के तहत राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का स्थापना दिवस पंजाब राजभवन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस समारोह का आयोजन पंजाब राजभवन और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इन क्षेत्रों की अनूठी संस्कृतियों और परंपराओं की प्रशंसा करते हुए इस महत्वपूर्ण उत्सव की मेजबानी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने देश के विविधता से भरे सांस्कृतिक तानेबाने को पहचानने और इसका जश्न मनाने की आवश्यकता पर जोर दिया जो भारत को वास्तव में असाधारण बनाता है।

 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

उन्होंने आगे कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम जिसके तहत विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस मनाए जाते हैं, का उद्देश्य देश के लोगों के बीच एक मजबूत बंधन और संबंध स्थापित करना है। यह आपसी मेलजोल और सामंजस्य को बढ़ावा देता है और ‘वन नेशन-वन पीपल’ के बंधन को मजबूत करता है।इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी से एकजुट होकर एक नए और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें ...  चंडीगढ़ की सीमाओं पर भारी तादाद में सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात

समारोह की शुरुआत एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमें मंत्रमुग्ध कर देने वाले मधुर लद्दाखी लोक संगीत और जाब्रो जैसे लोक नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से लद्दाख की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्री सत्यपाल जैन, प्रशासक यूटी चंडीगढ़ के सलाहकार श्री धर्मपाल, डीजीपी यूटी चंडीगढ़ श्री प्रवीर रंजन और पूर्व डीजीपी पंजाब श्री पी.सी. डोगरा शामिल थे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button