Renault Triber 100PS भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर

नई दिल्ली। फ्रांस की कार बनाने वाली कंपनी रेनो ग्रुप की इकाई रेनो इंडिया ने सोमवार को भारतीय बाजार में बिल्कुल नई Renault Triber 100PS उतारने की घोषणा की। रेनो इंडिया ने बताया कि नए रेनो ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (आरजीईपी) पर विकसित यह उसकी पहली कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7,84,900 रुपए से शुरू है। यह सात-सीटर कार 100 पीएस टर्बोचार्ज्ड पावरट्रेन और आधुनिक फीचरों से लैस है। इसे फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर के साथ विकसित किया गया है जिससे भविष्य कई तरह के पावरट्रेन समाधान को यह अपना सकता है।
कंपनी का कहना है कि Triber 100PS सिर्फ पावरट्रेन का अपग्रेड नहीं है, इसे नए प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर पर पूरी तरह से नए सिरे से तैयार किया गया है। इसमें इंजन मैनेजमेंट, थर्मल सिस्टम, चेसिस ट्यूनिंग और ढांचागत एकीकरण में बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव मिल सके। इसका माइलेज 21 किलोमीटर प्रति लीटर का है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसमें मुख्य बदलाव टर्बोचार्ज्ड टीसीई 100 इंजन है, जो 100 पीएस की शक्ति पैदा करता है और इस सेगमेंट में सबसे अधिक 180 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए बिल्कुल नया रेनो इंजन प्रबंधन प्रणाली दी गई है। इससे प्रदर्शन और दक्षता बेहतर हुई है। मजबूती और क्रैश के दौरान सुरक्षा के लिए नया ढांचागत सुधार किया गया है।
रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “ट्राइबर 100पीएस रेनो इंडिया के उत्पाद रोडमैप में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह हमारे ब्रांड की पहचान को मजबूती से दिखाता है: ऐसा नवाचार जो व्यावहारिक, सुलभ और भारतीय ग्राहकों के लिए काम का हो।”
ट्राइबर 100पीएस इवॉल्यूशन की एक्स-शोरूम कीमत 7,84,900 रुपए, ट्राइबर 100पीएस टेक्नो की कीमत 7,44,120 रुपए और ट्राइबर इमोशन की 8,99.900 रुपए है। सुरक्षा के लिहाज से 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इनमें छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, गाइडलाइन्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा और टायर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।