अंतर्राष्ट्रीय

रूस: ‘भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे

Russian Foreign Minister Sergei Lavrov: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं।

रूस ने एक बार फिर से और चीन की जमकर तारीफ की है। इस बार की तारीफ ऐसी है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों को मिर्ची लगनी तय है। दरअसल, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं।

उन्होंने चीन और को अपना सच्चा दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक शक्ति के नए केंद्रों के विकास, वित्तीय और राजनीतिक प्रभाव पर भी विस्तार से बात की।

बहु-ध्रुवीय दुनिया की स्थापना में अड़ंगा डालने की कोशिश कर रहा अमेरिका

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि बहु-ध्रुवीय दुनिया की स्थापना एक अजेय प्रक्रिया है। सामूहिक पश्चिम – संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ, जो पूरी तरह से वाशिंगटन द्वारा नियंत्रित हैं – इस प्रक्रिया को उलटने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये प्रयास व्यर्थ हैं।

लावरोव ने इन देशों की भी की तारीफ

यह भी पढ़ें ...  SCO: भारत में ही चीन के समर्थन में खुलकर खड़ा हो गया रूस, क्वाड-AUKUS को बताया ड्रैगन को घेरने का जरिया

लावरोव ने तुर्की, मिस्र, फारस की खाड़ी के देशों, ब्राजील और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों को बहु-ध्रुवीयता के भावी केंद्र बताते हुए कहा कि ये वर्तमान समय में प्रभावशाली और आत्मनिर्भर केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं। इरिट्रिया में संयुक्त समाचार सम्मेलन के दौरान, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने घोषणा की कि 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में होने वाला है।

Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button