Samsung ने भारत में लांच किए 4K Mini LED TV, जानें क्या है खास

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपने नए टीवी लांच किए हैं। Samsung के ये नए टीवी Vision AI से लैस हैं। टीवी में 43 इंच से 100 इंच तक बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें कंपनी का मेटल स्ट्रीम डिजाइन दिया गया है। ये सिंगल मेटल बॉडी के साथ आते हैं। ये टीवी 4K Mini LED टीवी हैं जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हैं। इनमें HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो Samsung New Mini LED TV की भारत में कीमत 42,990 रुपए से शुरू है। टीवी कंपनी के रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीदे जा सकते हैं।
Samsung New Mini LED TV में कंपनी ने मिनी एलईडी बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ये एलईडी पारंपरिक एलईडी से काफी छोटे हैं और सटीक लाईट कंट्रोल देते हैं। इनसे बेहतर क्लियरिटी, डिटेल, और डेप्थ मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये 90% वाइड कलर गेमट का इस्तेमाल करते हैं। फीचर्स में कलर बूस्टर, Mini LED HDR सपोर्ट भी शामिल है। इनमें NQ4 AI Gen2 चिपसेट लगा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बेहतर पिक्चर क्वालिटी डिलीवर करने के लिए इनमें AI अपस्केलिंग फीचर भी मिलता है। टीवी में AI साउंड कंट्रोलर का सपोर्ट भी मिलता है। इनमें Motion Xcelerator भी है जो 144Hz पर स्मूद मोशन सपोर्ट करता है। कंपनी ने टीवी के साथ सात साल तक ओएस अपग्रेड्स का वादा किया है। साउंड के लिए टीवी में 30W तक के स्पीकर्स मिल जाते हैं। ये एडेप्टिव साउंड सपोर्ट करते हैं। टीवी One UI Tizen पर रन करते हैं।
सैमसंग के इन टीवी में कई स्मार्ट फीचर्स जैसे Samsung TV Plus, Vision AI Companion और Apple AirPlay व Bixby सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi, Bluetooth, 3 HDMI, USB-A, eARC, Ethernet जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। इनमें डेटा सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox सिक्योरिटी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी टीवी के साथ 2 साल की वारंटी दे रही है जिसमें 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 1 साल की पैनल वारंटी शामिल है।