पंजाब

कोहरे के कारण पंजाब में अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल,सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव किया है। अब सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे खोले जा सकेंगे। मान सरकार ने मंगलवार को यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश कल, 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगे। यह सूचना सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है।

1कोहरे के कारण पंजाब में अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल,सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

दरअसल, पंजाब में इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है। इस कारण विभिन्न जिलों में जानलेवा हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। स्कूली छात्रों और टीचरों की सुरक्षा के मद्देनजर मान सरकार ने स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव का फैसला किया है। हालांकि स्कूल से छुट्टी पहले से निर्धारित समय पर ही होगी। स्पष्ट है कि पंजाब में पड़ रही घनी धुंध के कारण छात्रों के स्कूल में स्टडी का समय कम हुआ है।

यह भी पढ़ें ...  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महा लक्ष्मी मंदिर में माथा टेका

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button