पहली जुलाई से टाटा मोटर्स 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी कारों और एसयूवी के दाम

नई दिल्ली
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए पहली जुलाई से कारों और एसयूवी के दाम में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, कि पारंपरिक आंतरिक दहन इंजन वाले वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों के दाम अगले महीने से बढ़ाने का फैसला किया गया है। अधिकतम प्रभावी वृद्धि 1.5 प्रतिशत तक होगी। विभिन्न मॉडलों और संस्करणों के अनुसार मूल्य वृद्धि की सीमा अलग-अलग होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कंपनी का कहना है कि बढ़ती हुई लागत और लगातार ऊंची मुद्रास्फीति के दबाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए यह वृद्धि की जा रही है। उसका कहना है कि वह इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, फिर भी इसके प्रभाव का कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जाएगा। उल्लेखनीय है, कि पश्चिम एशिया संकट के बाद वाहन उद्योग के लिए कच्चे माल की लागत में काफी वृद्धि हुई है। साथ ही, कुल मिलाकर देश में मुद्रास्फीति बढऩे का असर भी देखा जा रहा है।