Ujjain Crime: नमक मंडी क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, पैर पर चाकू से किया हमला

गुरुवार सुबह नमक मंडी क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब लोगों को पता चला कि रात 2:30 बजे अज्ञात लोगों ने क्षेत्र में रहने वाले युवक को चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। सुबह पुलिस के अधिकारियों के साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने साक्ष्य जुटाने के साथ ही इस मामले में मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली थाने के सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि अंकुर शर्मा उर्फ अंतू भाया निवासी नमक मंडी बुधवार रात को अपने दोस्तों के साथ शादी की सालगिराह मनाने गया था, जहां से जब वह देर रात घर लौटा तो उसी समय घर के बाहर ही पैरों पर चाकू मारकर उसकी हत्या की गई है। देर रात परिजन अंकुर को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएसपी कोतवाली मिश्रा ने बताया कि यह हत्या क्यों और किन कारणों से की गई है इसकी जांच जारी है। कुछ लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे कि इस हत्या की जानकारी लग सके। आज सुबह एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ भी घटनास्थल और पोस्टमार्टम रूम पहुंची थी, जहां उन्होंने भी शव का परीक्षण किया।