Vivo X300 FE भारत में लांच, अब फोन से क्लिक करें DSLR जैसी फोटोज

नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 FE को लांच कर दिया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी है, जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया है जिसके साथ में अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और पेरिस्कोप लेंस भी मौजूद है।
कीमत की बात करें तो Vivo X300 FE की भारत में कीमत 79,999 रुपए से शुरू है जिसमें फोन का 12GB+256GB वेरिएंट आता है। फोन का 12GB+512GB वेरिएंट 89,999 रुपए में आता है। Zeiss Telephoto Extender Gen2 की कीमत 15,999 रुपए है। Telephoto Extender Accessories Kit को 3,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। एक्सटेंडर और एक्सेसरीज किट के साथ स्पेशल प्राइस 95,997 रुपए बताया गया है। फोन को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। यह फोन बिक्री के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह Flipkart और Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। फोन के लिए प्री-बुकिंग आज से शुरू है। फोन की पहली सेल 14 मई से शुरू होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन के फीचर्स की बात करें तो Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस किया गया है। फोन में रियर साइड में कंपनी ने Zeiss सपोर्टेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें f/1.57 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन में खास स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड है। इसके साथ ही AI क्रिएटिव मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह 40W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल तक OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और BeiDou का सपोर्ट मिल जाता है।