रेनो की नई क्विड में क्या-क्या खास? जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने शुक्रवार को नयी रेनो क्विड बाजार में उतारने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि इस नए संस्करण में डिजाइन, वेरिएंट लाइन-अप और कीमतों में बदलाव किये गये हैं। इसका उद्देश्य पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कार का स्वामित्व पहले से अधिक सरल और स्पष्ट बनाना है। इस अपडेट में क्विड पर रेनो की नई ब्रांड पहचान पेश की गई है। साथ ही, मॉडल रेंज को सरल बनाते हुए इसे अब केवल दो संस्करणों में उपलब्ध कराया गया है। अब यह कार इवोल्यूशन और क्लाइंबर संस्करणों में उपलब्ध होगी। इससे ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
क्या रहेगी कीमत
नई क्विड इवोल्यूशन (मैन्युअल) की एक्स शोरूम कीमत 4,52,900 रुपए है। कंपनी के अनुसार पूरी तरह से फीचर-लोडेड क्लाइंबर संस्करण की प्रभावी कीमत 4.99 लाख रुपए होगी। इवोल्यूशन (एएमटी) की एक्स-शोरूम कीमत 4,89,900 रुपए है। रेनो क्विड क्लाइम्बर (मैन्युअल) की एक्स-शोरूम कीमत 5,14,900 रुपए और एएमटी वर्जन की 5,60,900 रुपए रखी गई है। रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं बिक्री) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि भारत में लाखों लोगों के लिए अपनी पहली कार खरीदना आज भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तेजी से बढ़ते आकांक्षी मध्यम वर्ग और दुपहिया वाहन से कार की ओर कदम बढ़ाने वाले ग्राहकों की बड़ी संख्या के कारण पहली कार का सपना आज भी उतना ही मजबूत और प्रासंगिक है। एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट की कार रेनो क्विड साल 2015 में पहली बार भारतीय बाजार में आई थी। एसयूवी से प्रेरित डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के दम पर इसने इस सेगमेंट को नई पहचान दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714