देश विदेश

कांग्रेस की फोन बैंकिंग से बर्बाद हुआ सिस्टम, आज बदली तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2014 से पहले फोन बैंकिंग के जरिए पार्टी के करीबी लोगों को हजारों करोड़ रुपए के लोन दिए जाते थे। इस व्यवस्था के कारण देश के बैंकिंग सिस्टम पर एनपीए का बोझ बढ़ गया था। उन्होंने पुरानी व्यवस्था की तुलना आज की डिजिटल बैंकिंग से भी की। रविवार को पीएम मोदी ने भुवनेश्वर के पास जटनी में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले गरीब परिवारों को बैंक खाता खुलवाने के लिए भी गारंटर की जरूरत पड़ती थी, जबकि प्रभावशाली लोगों को फोन के जरिए बड़े-बड़े लोन मिल जाते थे। इसकी तुलना में आज डिजिटल बैंकिंग ने तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, अब लोग 24 घंटे बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। छोटे कारोबारी, कारीगर और रेहड़ी-पटरी वाले भी बैंक से कर्ज लेकर अपना काम शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, इसलिए बैंकिंग सिस्टम को साइबर अपराधियों और साइबर आतंकियों से सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले दिल्ली में कांग्रेस के करीबी लोगों को फोन बैंकिंग के जरिए हजारों करोड़ रुपए के लोन मिल जाते थे। दूसरी तरफ, आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में मुश्किल होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी व्यवस्था के कारण बैंकों में एनपीए बढ़ा और बैंकिंग सिस्टम बर्बादी के कगार पर पहुंच गया। एनपीए का मतलब ऐसे कर्ज से है, जिनकी समय पर वसूली नहीं हो पाती। पीएम मोदी के मुताबिक, आज देश का बैंकिंग क्षेत्र पहले के मुकाबले मजबूत स्थिति में है। पहले फोन बैंकिंग का फायदा उन्हीं लोगों को मिलता था, जिनकी दिल्ली में पहुंच थी। अब डिजिटल बैंकिंग के जरिए देशभर के परिवार 24 घंटे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जटनी में खुला आईबीआई का डाटा सेंटर

पीएम मोदी ने भुवनेश्वर के पास जटनी में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। जटनी स्थित इन्फोवैली में आरबीआई का नया डेटा सेंटर बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 169 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 18.55 एकड़ में फैले इस परिसर में चार आधुनिक डेटा सेंटर हैं। इन सेंटरों का इस्तेमाल आरबीआई के जरूरी डिजिटल सिस्टम को चलाने के साथ ऑनलाइन पेमेंट और पैसों के लेनदेन से जुड़े कामों में होगा। यहां साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी बनाया गया है। इसमें बैंकिंग से जुड़े लोगों को साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसी नई तकनीकों पर रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button