धनतेरस से पहले चांदी सस्ती, जानिए कितने गिरे दाम

धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव बढक़र 3,957.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, कॉमेक्स पर चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 0.91 फीसदी की कमजोरी के बाद चांदी का भाव 50.425 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, भारतीय बाजारों में सोने के दाम में मंगलवार को मामूली बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 52 रुपए बढक़र 1.38 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमत कम हुई है। एक किलो चांदी 3,547 रुपए घटकर 1.76 लाख रुपए पर आ गई है। बता दें कि अक्तूबर में सोना 8,084 रुपए और चांदी 39,485 रुपए सस्ती हुई है। पहली अक्तूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे।
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी का असर भी सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में कारोबार होने वाली इन धातुओं की लागत रुपए के कमजोर होने से बढ़ जाती है। इसके अलावा अक्तूबर के आखिरी दिनों में हुई भारी बिकवाली के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार की कोशिश दिखाई दी। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714