हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, लेकि दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिला के जसराना क्षेत्र में दुल्हन और परिवार गांव के लोग बुधवार शाम को बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन के पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात नहीं आने पर वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस में लिखवाई है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव विठवारा निवासी एक परिवार में बुधवार को एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव हिनौना से एक दुल्हन की बारात आना निश्चित था। गांव विठवारा के परिवार की कन्या की शादी विगत 17 नवंबर को लगन टीका समारोह कार्यक्रम के साथ निश्चित हुई थी। शादी 25 नवंबर बुधवार को निश्चित थी।
शादी के कार्यक्रम को लेकर कन्या पक्ष द्वारा पूरी तैयारी की गई कन्या के मेहंदी आदि के कार्यक्रमों के साथ दुल्हन सजी-धजी तैयार थी। घर में अन्य मांगलिक कार्यक्रम परिवार में बराबर जारी थे। बारात के लिए भोजन पकवान के साथ स्वागत के लिए आवश्यक सजावट भी की गई थी। बुधवार शाम को शादी करने वाले मध्यस्थ से बारात आने की जानकारी कन्या पक्ष द्वारा की गई, तो मध्यस्थ ने बताया उनके अनुकूल दहेज न मिलने के कारण बर पक्ष बारात लेकर नहीं आ रहा है। बारात नहीं आने की जानकारी मिलने पर परिवार और गांव में मायूसी छा गई। सजी लाल जोड़े में दूल्हे का इंतजार करती दुल्हन पर भी वज्रपात हो गया। दुल्हन के पिता ने पूरे मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए बताया है कि उनके द्वारा यथा शक्ति सामान और नगदी दी गई फिर भी वर पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग के कारण शादी की निश्चित तारीख पर बारात लेकर नहीं आए जिसके कारण बेटी की शादी नहीं हो सकी और समाज में उनकी मान प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। थाना पुलिस द्वारा संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714