आज की ख़बरपंजाब

आपका बच्चा बड़ा हो रहा है – समय-समय पर उसके आधार बायोमेट्रिक्स का अपडेट भी सुनिश्चित करें

चंडीगढ़, 21 नवंबर:

जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनके बायोमेट्रिक विवरण, जिसमें उंगलियों के निशान, आइरिस पैटर्न और चेहरे की विशेषताएं शामिल हैं, भी समय के साथ-साथ विकसित होते रहते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके आधार बायोमेट्रिक रिकॉर्ड उनके विकास के अनुसार अपडेट रहें, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) द्वारा 5 वर्ष की आयु में और फिर 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है।

यू.आई.डी.ए.आई. के प्रवक्ता ने बताया कि माता-पिता और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि यह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एम.बी.यू.) निर्धारित आयु के अंदर-अंदर पूरा किया जाए ताकि भविष्य में बच्चों को प्रमाणीकरण से संबंधित संभावित कठिनाइयों से बचाया जा सके।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बच्चे की आधार बायोमेट्रिक जानकारी को अप-टू-डेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इस प्रकार जहां भी आवश्यकता हो निर्बाध आधार प्रमाणीकरण की सुविधा मिलती है। प्रवक्ता ने बताया कि बायोमेट्रिक्स का समय पर अपडेट बच्चों को आधार-सक्षम सेवाओं और शैक्षिक प्रक्रियाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों और अन्य सेवाओं सहित विभिन्न अवसरों, जहां आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है, तक पहुंचने के दौरान संभावित असुविधा से बचने में मदद करता है।

इसके अलावा यू.आई.डी.ए.आई. 30 सितंबर 2027 तक 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को मुफ्त में पूरा करने की सुविधा दे रहा है। नियमित एम.बी.यू. कैंप सभी स्कूलों में लगाए जा रहे हैं, इस पहल के माध्यम से माता-पिता को इस समय के दौरान एम.बी.यू. के लिए बिना कोई शुल्क दिए अपने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक रिकॉर्ड स्कूल में ही अपडेट करवाने का अवसर दिया जा रहा है।

माता-पिता को अपने बच्चों के स्कूलों में आयोजित एम.बी.यू. कैंपों में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि ये कैंप बायोमेट्रिक अपडेट को पूरा करने के लिए एक सुविधाजनक माध्यम प्रदान करते हैं। माता-पिता, इन आधार एम.बी.यू. कैंपों के लिए समय-सारणी और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल या स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बच्चे अपने बायोमेट्रिक अपडेट नजदीकी आधार सेवा केंद्र या सेवा की पेशकश करने वाले अन्य अधिकृत आधार केंद्रों पर भी करवा सकते हैं।

यू.आई.डी.ए.आई. आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन काम करते हैं, जिससे लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार, लागू परिचालन समय और सेवा की उपलब्धता का लाभ उठाने की सुविधा मिलती है। माता-पिता को इस सुविधा का लाभ उठाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जाता है कि उनके बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर पूरे करवाए जाएं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button