चंडीगढ़

कटनी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने चाकुओं से किया हमला

कटनी जिले में मंगलवार को एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला एनकेजे थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले का है। इस दौरान एक युवक के घर में घुसकर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद गंभीर हालत में युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एनकेजे थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ला निवासी महेश पिता लखन वंशकार (22 वर्ष) पर घर में घुसकर करीब आधा दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमला करने वाले युवक फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण युवक पर हमला किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हमला करने वाले कौन हैं इस बात की जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button