देश विदेश

कोई भी टारगेट पहुंच से दूर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने चेताया पाकिस्तान

नई दिल्ली

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य इंडियन एयरफोर्स की पहुंच से दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर 1200 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में और 200 किलोमीटर भीतर तक भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए, इसने यह साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य उसकी पहुंच से बाहर नहीं है। वायुसेना प्रमुख की इस टिप्पणी को पाकिस्तान के लिए चेतावनी के रूप में भी देखा जा रहा है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने वायुसेना के क्षमता-केंद्रित दृष्टिकोण की पुष्टि की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान ने किसी भी संकट में सबसे पहले कार्रवाई करने वाली शक्ति और दुश्मन को हमला करने से रोकने की प्रभावी सैन्य क्षमता के रूप में वायुसेना की निर्णायक भूमिका की एक बार फिर पुष्टि की है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हालांकि, वायुसेना प्रमुख ने आगाह किया कि एयरफोर्स के इस दृष्टिकोण की पुष्टि होने का मतलब यह नहीं है कि हम यहीं रुक जाएं। हमें अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने तथा उनका विस्तार करने की जरूरत है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सैन्य अभियान के स्तर पर यह सीख सबसे अहम है कि हमें हमेशा अपने पास कई विकल्प रखने चाहिएं। दुश्मन के अपनी रणनीति बदलने पर तेजी से उसके अनुसार खुद को ढालने की क्षमता बनाए रखनी चाहिए।

स्वदेशी हथियारों का कमाल, दुश्मन को भारी नुकसान

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि हमने जो रास्ता चुना है, वह सही है। हम और भी अधिक दृढ़ संकल्प के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे, ताकि अगर देश को फिर हमारी जरूरत पड़े तो भारतीय वायुसेना और भी तेजी से, अधिक सटीक और निर्णायक ढंग से देश की शर्तों पर कार्रवाई कर सके। एयरफोर्स चीफ ने यह भी बताया कि स्वदेश में विकसित कुछ हथियार प्रणालियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दुश्मन के इलाके में भीतर तक जाकर उसे भारी नुकसान पहुंचाया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button