चीन का मिसाइलों वाला जहाज जब्त, हथियार बनाने का सामान लेकर निकला था बांग्लादेश, इंडोनेशिया ने दबोचा

इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज से मिसाइल बनाने वाली 405 टन सोडियम परक्लोरेट जब्त किया है। इसका इस्तेमाल केमिकल इंडस्ट्री के साथ साथ बारूद बनाने के लिए किया जाता है, जो मिसाइल में भरा जाता है। बताया जा रहा है कि इंडोनेशियाई नौसेना को यह जानकारी एक अज्ञात सोर्स से मिली थी। इससे पहले पिछले हफ्ते, अमरीका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत को कमजोर करने के लिए चीन पाकिस्तान का इस्तेमाल करता है।
इंडोनेशियाई नौसेना के एक कमांडर ने बताया कि जब्त किए गए केमिकल से 100 तक मिसाइलें बनाई जा सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एमवी स्टार लाइन्स चीन के लियानयुनगांग बंदरगाह से बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह जा रहा था। इसी दौरान सात नवंबर को उत्तरी सुमात्रा के बेलवान के पास, इंडोनेशियाई जल क्षेत्र में इसे रोक लिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रेडियो मैसेज का जवाब न मिलने पर हुआ शक
इंडोनेशियाई नौसेना ने 20 नवंबर को बेलवान में नेवी रीजनल कमांड आई की एक प्रेस ब्रीफिंग में जहाज को जब्त किए जाने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह जहाज आठ नवंबर को मोंगला बंदरगाह पहुंचने वाला था। रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशियाई नौसेना के जवानों को जहाज की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर शक हुआ। नौसेना के गश्ती जहाज केआरआई सिगालू-857 ने जहाज के चलने के असामान्य तरीके का पता चलने के बाद उसे रोक लिया। बताया गया है कि जहाज ने रेडियो मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके चलते उसकी जांच की गई।
15 कंटेनरों में 405 टन सोडियम परक्लोरेट
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नौसेना के जवानों ने जहाज के सभी 36 कंटेनरों की जांच की। इसमें से 15 कंटेनरों में 405 टन सोडियम परक्लोरेट मिला। इसके अलावा 54 पैलेट में लाखों की संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन वाले खाली 4जी एलटीई सिम कार्ड भी बरामद किए गए। सोडियम परक्लोरेट का इस्तेमाल औद्योगिक कामों के साथ रॉकेट और मिसाइलों के प्रोपेलेंट बनाने में भी होता है।