भाजपा पंजाब ने विधानसभा चुनावों के लिए राज्य चुनाव समिति का गठन किया

चंडीगढ़, 23 नवंबर ( ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए राज्य चुनाव समिति का गठन किया है। इस संबंध में जारी सूची के अनुसार, राज्य चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, विजय सांपला, मनोरंजन कालिया और श्वेत मलिक (सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) को शामिल किया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, चुनाव समिति में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्रीनिवासलू, पूर्व लोकसभा सांसद परनीत कौर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू, प्रदेश सचिव मनजीत सिंह मन्ना, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू और मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन को भी शामिल किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके अलावा, समिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को शामिल किया गया है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य चुनाव समिति आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति, चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक कार्यों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और पंजाब को विकास, खुशहाली एवं स्थिरता के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।