पंजाब

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शाहकोट (जालंधर), 18 नवंबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दोहराया कि जितना समय पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में रहेगी, उतना समय औरतों के लिए मुफ्त बस सफर और 1,000 रुपए मासिक वित्तीय सहायता, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त बिजली समेत सभी लोक भलाई गारंटियां जारी रहेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोक भलाई और विकास उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

जालंधर के गांव दोनेवाल में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को पंजाब में उनके कार्यकाल को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने दशकों तक प्रदेश पर राज किया और जिनके राज में नशे का कारोबार फैला, वही पार्टियां अब बदलाव के वादे कर रही हैं।

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पारदर्शी सरकारी भर्ती, भलाई पहलों और चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है और उन्होंने लोगों को इस रफ्तार को आपस में मिलकर तेज करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने सालों तक प्रदेश की लूट की है, उन्हें आने वाले चुनावों में लोगों के सवालों का सामना करना पड़ेगा।

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

‘लोक मिलनी’ के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन पार्टियों ने अपने राज के दौरान प्रदेश और इसके संसाधनों को अंग्रेजों से भी अधिक बेरहमी से लूटा है। ये अपने पापों के लिए किसी रहम के हकदार नहीं हैं क्योंकि इन्होंने प्रदेश और इसके लोगों की पीठ में छुरा मारा है, जो कि अक्षम्य अपराध है। अकालियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का पाप किया था और बदकिस्मती से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इनके हाथों की कठपुतली से अधिक कुछ नहीं है।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “हर कोई जानता है कि अकालियों का एक परिवार अंग्रेजों का पिट्ठू था और देश के लिए लड़ने वाले देशभक्तों के खिलाफ अंग्रेजों से सांठ-गांठ करने के बदले उन्हें ‘सर’ की उपाधि से नवाजा गया था। इस परिवार ने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग के साके के मुख्य दोषी जनरल डायर को इस घिनौने कांड के बाद रात के खाने की मेजबानी करके सम्मानित किया था। इस कार्रवाई ने उनकी देश विरोधी और पंजाब विरोधी मानसिकता और चरित्र को बेनकाब कर दिया था। इस परिवार ने उन लाखों आजादी के सेनानियों से गद्दारी की थी, जो अंग्रेजों के खिलाफ डटे हुए थे।”

 

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, “इतना ही नहीं, इस परिवार ने यह भी सुनिश्चित किया कि श्री दरबार साहिब में जनरल डायर को सिरोपाओ और माफी दी जाए। दूसरी तरफ वह पार्टी है जिसने श्री अकाल तख्त साहिब पर टैंक चढ़ाए थे और देश के कई हिस्सों में बेगुनाह सिखों का कत्लेआम किया था। विरोधी पार्टियां प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कामों से जलन महसूस करती हैं।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “विरोधी दल के नेता आपस में मिले हुए हैं और सत्ता में रहते हुए एक-दूसरे के हितों की रक्षा के लिए ‘तू उतर, मैं चढ़ूं’ की तरह बारी-बारी सत्ता भोगने का खेल खेलते हैं। ‘आप’ सरकार ने उन्हें सत्ता से दूर करके उनका सारा खेल बिगाड़ दिया है और आम आदमी की उम्मीदों को पूरा किया है।”

 

उन्होंने कहा, “अकालियों पर पीढ़ियों की नस्लकुशी का मामला दर्ज होना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा नशे के व्यापार को संरक्षण दिया गया और उनके लंबे कुशासन के दौरान यह व्यापार खूब बढ़ा-फूला। इन नेताओं के हाथ उन लाखों नौजवानों के खून से रंगे हुए हैं, जो इनकी सरकारी गाड़ियों में प्रदेश के अंदर सप्लाई किए गए नशों के शिकार हुए। इन नेताओं के पाप अक्षम्य हैं और लोग उनके घिनौने जुर्मों की लंबी दास्तान के लिए उन्हें कभी भी माफ नहीं कर सकते।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा, “अकाली लीडरशिप ने अपने कार्यकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट, केबल, माइनिंग और ढाबों समेत कई मुनाफे वाले कारोबारों पर कब्जा कर लिया था और निजी स्वार्थों के लिए प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग किया था। जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा, वे अब ईमानदारी के उपदेश दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश के लोग यह नहीं भूले कि कैसे इन नेताओं ने उनके भरोसे का कत्ल किया और अपने संकीर्ण हितों के लिए आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गिरवी रख दिया। अकाली दल के नेताओं ने कभी दावा किया था कि वे 25 साल पंजाब पर राज करेंगे, लेकिन आज पार्टी को 25 भरोसेमंद नेता ढूंढने भी मुश्किल हो रहे हैं।”

 

मुख्यमंत्री ने दृढ़ता से कहा, “विरोधी दल इस बात से निराश है क्योंकि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां इस सच्चाई को हजम नहीं कर पा रही हैं कि बिना किसी राजनीतिक खानदान या विरासती ताकत वाला एक आम व्यक्ति, पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रहा है। विरोधियों के आरोपों का हमारा जवाब हमेशा हमारा काम, हमारी उपलब्धियां और आम परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान होगी।”

 

कांग्रेस पार्टी पर बरसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेस पार्टी आखिरी सांसों पर है और बहुत जल्द खत्म हो जाएगी क्योंकि इसके पास लोगों और प्रदेश के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। उनका एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करके पंजाब के संसाधनों को लूटना है, लेकिन उनके ये सपने कभी पूरे नहीं होंगे।”

 

प्रदेश की सत्ता हासिल करने के दिन सपने देखने वाले कांग्रेसी नेताओं पर व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक बंटा हुआ घर है जो अपनी आंतरिक कलह के कारण ढह जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साइकिल यात्रा शुरू की है लेकिन वे लोगों का समर्थन जुटाने में नाकाम रहे हैं और उनकी साइकिल यात्रा में ज्यादातर प्रवासी समुदाय के लोग ही शामिल हैं। उनके पास प्रदेश या इसके लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश को लूटना है।”

 

भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा ने तब पंजाब में नशे की शुरुआत की थी, जब वे अकालियों के साथ सत्ता में थे और अब वे पंजाब को नशा मुक्त बनाने के दावे कर रहे हैं। क्या पंजाब तब नशा मुक्त होगा, जब केंद्रीय गृह मंत्री उन अकाली नेताओं के साथ स्टेज साझा करेंगे, जो चिट्टे के समानार्थी बन चुके हैं?”

 

अकाली लीडरशिप के दोहरेपन को बेनकाब करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जिन लोगों ने तख्त श्री हजूर साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, दिल्ली, हरियाणा और अन्य स्थानों पर सिख मामलों में दखलंदाजी करने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था, वही अब भगवा पार्टी के साथ गठजोड़ करने के लिए बेताब हैं।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “इन लोगों से भले की क्या उम्मीद की जा सकती है, जिनका एकमात्र मकसद अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए सत्ता हासिल करना है? भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल लोगों का भरोसा खो चुके हैं क्योंकि उनकी लगातार सरकारें पंजाब के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहीं और इसके बजाय सत्ता और निजी स्वार्थों की राजनीति में उलझी रहीं। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल ने दशकों तक पंजाब पर राज किया, लेकिन लोगों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्होंने सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के लिए प्रदेश की लूट की। पंजाब के लोग उनके दागी रिकॉर्ड को नहीं भूले हैं और उन्हें अपने किए की जवाबदेही देंगे। अगर अकाली दल और भाजपा एक साथ होते हैं तो पंजाब के लोग आने वाले चुनावों के दौरान दोनों पार्टियों को नकार कर राजनीतिक जवाब देंगे।”

 

उन्होंने आगे कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रदेश के खजाने के एक-एक पैसे का सही उपयोग कर रही है। लोगों के टैक्स का पैसा प्रदेश का है और हम इसे लोगों की भलाई पर सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस आ रहा है।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के 90 फीसदी से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को भी आज दिन के समय बिजली मिल रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है और घरों को मुफ्त बिजली, बिना किसी भ्रष्टाचार के 71,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियां, सड़कों में सुधार, टोल प्लाजा बंद करके रोजाना 70 लाख रुपए की बचत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का निर्माण और कई अन्य महत्वपूर्ण पहल की हैं।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार गांवों के विकास के लिए अथक मेहनत कर रही है, जिसके लिए ग्रांटें दी जा रही हैं। नौजवानों को नशों की कुरीति से दूर रखने के लिए प्रदेश में 3100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है और पंजाब के हर निवासी परिवार को 10 लाख रुपए तक का नकदी रहित चिकित्सा उपचार मुहैया कराती है। यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब ऐसी व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज देने वाला पहला भारतीय प्रदेश है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए आम जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम किया है। इस ऐतिहासिक कदम का मकसद प्रदेश के सभी परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराना है।”

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र की हर लाभार्थी महिला को अपने मोबाइल फोन पर 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं के मामले में 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता के बारे में संदेश मिल रहे हैं। फंड सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं और पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही महिलाएं भी इसके लिए योग्य हैं। पंजाब की लगभग 97 फीसदी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है और पहली दिसंबर को फिर मोबाइलों पर संदेश मिलेंगे।”

 

उन्होंने कहा, “आप सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों का जीवन स्तर बदलने के लिए शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की हैं। कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायती कार्ड प्रदेश से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म नहीं कर सकते, बल्कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाकर उन्हें इस चक्र से निकाल सकती है। इसी कारण हमारी सरकार आम लोगों को अधिक अधिकार देने के लिए शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अथक प्रयास कर रही है।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में केरल और अन्य प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है, जो प्रदेश सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और अन्य प्रयास शामिल हैं। 2021 में सरकारी स्कूलों के सिर्फ 80 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा पास की थी, लेकिन इस साल 2026 में यह संख्या 11 गुना बढ़कर 882 हो गई है। यही हमारे शासन का दूसरों से फर्क है।”

 

कृषि की महत्ता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मेरी सरकार के सत्ता संभालने से पहले पंजाब में नहर के पानी का उपयोग लगभग 22 फीसदी था, जो अब बढ़कर लगभग 85-86 फीसदी हो गया है। सरकार इस आंकड़े को 90 फीसदी तक ले जाने के लिए काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को सिंचाई के लिए अधिक से अधिक नहर का पानी मिले।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया, “इस साल पंजाब द्वारा राष्ट्रीय पूल में लगभग 200 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की उम्मीद है, जो पहले के 180 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित उत्पादन से अधिक है और यह बेहतर सिंचाई सुविधाओं के लाभों को दर्शाता है।”

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button