देश विदेश

‘दिवाली खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल, बीजेपी और शिवसेना ने खडग़े पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के दिवाली को लेकर दिए गए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। सात नवंबर यानी दिवाली के दिन लोगों को शुभकामनाएं देते हुए खडग़े ने कहा था कि दिवाली खुशियों की ईद है, कई दिनों तक चलने वाली ईद है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और खडग़े पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने खडग़े के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिवाली के मौके पर भी वोट बैंक की राजनीति को चुना। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन और हिंदू विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी खडग़े के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईद का अपना महत्त्व है और दिवाली की अपनी पवित्रता, परंपरा और पहचान है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के कथित धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलना राजनीतिक शिष्टाचार बन गया है। भाटिया ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े से यह भी पूछा कि क्या वे कभी ईद को खुशियों की दिवाली कहने की हिम्मत करेंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय साल में दो बार ईद मनाता है, लेकिन कांग्रेस हर हिंदू त्योहार को खुशियों की ईद के रूप में मनाना चाहती है। वहीं, प्रदीप भंडारी ने एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया कि कांग्रेस दिवाली जैसे मौकों पर भी तुष्टीकरण और वोट बैंक के बारे में सोचती है। मुंबई में शिवसेना नेता आनंद दुबे ने भी खडग़े के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दिवाली में ईद दिखाई दे रही है तो कुछ लोगों को ईद में भी दिवाली दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि दिवाली भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने का प्रतीक है और इसे दिवाली ही रहने देना चाहिए। आनंद दुबे ने कहा कि सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन दिवाली और ईद दोनों अलग-अलग हैं और दोनों का अपना महत्त्व है।

कांग्रेस ने किया बचाव; कहा, अर्थ समझने में अनजान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मल्लिकार्जुन खडग़े के दिवाली खुशियों की ईद वाले बयान पर उठे विवाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खडग़े के बयान को लेकर हंगामा करने वाले लोग शब्द के अर्थ को समझने में अनजान हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि ईद शब्द का शाब्दिक अर्थ त्योहार होता है और खडग़े के बयान को इसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खडग़े का बयान पूरी तरह सामान्य था, लेकिन संघी नकारात्मकता के कारण कुछ लोग त्योहार को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पवन खेड़ा ने आगे लिखा कि दिवाली की भावना और भगवान के प्रति प्रेम के लिए लोगों को अपने दिमाग में भी एक-दो बल्ब जला लेने चाहिएं और अपनी मूर्खता का सार्वजनिक प्रदर्शन बंद करना चाहिए। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मल्लिकार्जुन खडग़े के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खुशी जाहिर करने के लिए ईद का इस्तेमाल अकसर एक रूपक के तौर पर किया जाता है और ईद खुशी का पर्याय है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button