आर्थिक

धनतेरस से पहले सोना-चांदी चमके

धनतेरस से पहले बुधवार को सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,046 रुपए बढक़र 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। धनतेरस कल मनाई जाएगी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब आठ हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.42 लाख रुपए पहुंच गया है। चांदी इस साल करीब 44 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 1.86 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने में एक साथ निवेश से बचें।

हालांकि अमरीकी डॉलर कमजोर होने से सोने को सहारा मिला। इसके अलावा निवेशकों की नजर अमरीका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों और इस सप्ताह आने वाले नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से अमरीकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की रणनीति का संकेत मिल सकता है। दूसरी ओर अमरीका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और अमरीकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। ब्याज दरें बढऩे की आशंका से सोने और चांदी जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव आ सकता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button