पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 7.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह जानकारी पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने जगरांव अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के दौरान दी। इस अवसर पर जगरांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सर्वजीत कौर माणूके भी उनके साथ मौजूद थीं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धान खरीद सीजन 2026-27 के दौरान 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और किसानों की फसल 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जा रही है। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए 42,786.68 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सी.सी.एल.) भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) द्वारा जारी की जा चुकी है, जिससे किसानों को फसल की खरीद के बाद तत्काल और निर्बाध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाना भी पहुंच चुका है।
श्री कटारूचक ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदेगी और बाहरी राज्यों से पंजाब की मंडियों में धान लाने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार वह पंजाब की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं और लुधियाना उनका 11वां जिला है। उन्होंने कहा कि किसानों की खरीदी गई फसल का भुगतान 24 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन, भुगतान, बारदाने और लिफ्टिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनके साथ पूरे सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखा और साफ धान ही लेकर आएं, ताकि फसल की तत्काल खरीद सुनिश्चित हो सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जगरांओ अनाज मंडी में किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री कटारूचक ने कहा कि यह एक बड़ी अनाज मंडी है और विधायक श्रीमती सर्वजीत कौर माणूके द्वारा लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से मंडी में लाइटों सहित किए गए प्रबंध सराहनीय हैं।
पराली प्रबंधन के संबंध में उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी, हवा और धरती को प्रदूषण से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान पराली नहीं जलाएंगे और राज्य सरकार के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होगी।
विधायक श्रीमती सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भी किसानों से अपील की कि वे निर्धारित नमी के मानकों के अनुसार सूखा और साफ धान ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद में अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
इस अवसर पर जगरांव मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री कुलविंदर सिंह झज्ज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पटियाला के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवनीत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (लुधियाना पश्चिम) श्री सरताज सिंह चीमा, आढ़ती एसोसिएशन जगरांओ के प्रधान श्री जगपाल सिंह कलेर, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान श्री हरि ओम मित्तल के अलावा बड़ी संख्या में आढ़ती और किसान उपस्थित थे।